{"_id":"09bc62304cbc7daeaf2db7f040fc908f","slug":"after-31-registry-will-be-costly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 के बाद रजिस्ट्री करना होगा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 के बाद रजिस्ट्री करना होगा महंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 26 Jul 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
पहली अगस्त से रजिस्ट्री करवाना महंगा हो जाएगा। दरअसल शासन से प्रदेश में एक पहली अगस्त से जिले में मूल्यांकन रेट सूची लागू हो जाएगी। इस पर 27 जुलाई तक सभी से आपत्तियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन
लोग निबंधक कार्यालय में अपनी आपत्तियां दे सकते हैं। अपर जिलाधिकारी ईश्वरचंदर ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कलक्टर की ओर से 1 अगस्त 2014 की मंजूर वार्षिक मूल्यांकन सूची लागू है।
विज्ञापन
शासन ने जिले में चल रहीं तमाम योजनाओं के तहत बनी सड़कों, राष्ट्रीय राज मार्ग, जनपदीय मार्ग, लिंक मार्ग से सटी कृषि भूमि की दरों को बाजार मूल्य के बराबर करना है।
विज्ञापन
नई मूल्यांकन रेट सूची पहली अगस्त से लागू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि एक अगस्त से लगने वाले सर्किल रेट की रेट सूची 27 को चस्पा की जाएगी। इस पर शाम पांच बजे तक आपत्तियां मांगी गई हैं। आने वाली आपत्तियों का निस्तारण डीएम करेंगे। इसके बाद उसी रेट के अनुसार जमीन, प्लाट, कृषि भूमि आदि की रजिस्ट्री की जाएगी।