फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ADO's house stolen in marriage

शादी में गए एडीओ के घर चोरी

Tue, 08 Mar 2022 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
ADO's house stolen in marriage
भरथना। चोरों ने एक बार फिर से सूने पड़े घर धावा बोल दिया और मुख्य गेट का ताला तोड़कर हजारों रुपये के जेवरात और नगदी पार कर ले गए।
विज्ञापन

सुबह जब पड़ोसियों ने मुख्य गेट का ताला टूटा देखा तो फोन पर गृहस्वामी को जानकारी दी। जिसके बाद गृहस्वामी का बेटा घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
भरथना थाना क्षेत्र के विशंभर कॉलोनी निवासी राकेश बाबू महेवा ब्लॉक में कृषि विकास अधिकारी (एडीओ) के पद पर तैनात है। रविवार सुबह वह अपनी पत्नी के साथ कानपुर देहात के याकूबपुर गांव में शादी में गए हुए थे।
विज्ञापन

शाम को उनका बेटा गोलू भी घर में ताला डाल कर अपने गांव चला गया। इस दौरान देर रात अज्ञात बदमाश मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए और कमरे में रखे बक्से से सोने के एक जोड़ी बाला, चांदी की दो जोड़ी पायलें और दो हजार 600 रुपये चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह पड़ोसियों ने उनके घर के दरवाजे का ताला टूटा देखकर फोन पर उनको सूचना दी। जिसके बाद उन्होंने फोन कर अपने बेटे को घर में चोरी होने की घटना बताई।
जिसके बाद पीड़ित के बेटा आनन-फानन में घर पहुंचा और भरथना पुलिस को सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed