{"_id":"60942ab68ebc3ebf15195b0f","slug":"administration-on-alert-turn-to-third-wave-of-infection-etawha-news-knp6270930105","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण की तीसरी लहर को अलर्ट मोड़ पर प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण की तीसरी लहर को अलर्ट मोड़ पर प्रशासन
विज्ञापन
इटावा। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अस्थाई कोविड अस्पताल तैयार किए जा रहे हैं।
सीडीओ प्रेरणा सिंह ने जिले में 200 से 300 बेड बढ़ाने की तैयारी चल रही है।
बलराम सिंह नर्सिंग कॉलेज में 125 बेड का कोविड अस्पताल जल्द शुरू हो जाएगा। नए वेंटिलेटर भी खरीदे जाएंगे। ऑक्सीजन सिलिंडर भी बढ़ाने के साथ नए कंसंट्रेंटर उपलब्ध कराए जाएंगे। सैफई चिकित्सा विवि के अन्य वार्डों के वेंटिलेटर कोविड अस्पताल में स्थानांतरित करने पर भी विचार चल रहा है।
सीडीओ ने बताया कि जिले में संक्रमितों की रिकवरी दर 99 फीसदी है। ज्यादातर मौतें 60 साल अधिक आयु के लोगों की हो रही हैं। ऐसे लोग भी मौत हो शिकार हो रहे हैं जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है।
विज्ञापन
होम आइसोलेट मरीजों को मिलेगी ऑक्सीजन
सीडीओ ने बताया जनपद में इंटीग्रेटिड कोविड कंट्रोल रूम अपना अच्छा काम कर रहा है। रोजाना दो हजार कॉल की जा रही है और मरीजों से फीड बैक लिया जा रहा है। कुछ मरीजों को ऑक्सीजन की जरुरत पड़ती है। ऐसे मरीजों को शासन घर पर ऑक्सीजन सिलिडर मुहैया कराए जाने पर विचार कर रहा है। बताया जनपद में अभी करीब दो हजार के आसपास आइसोलेट हैं। एल-2 महिला विग 100 शैय्या अस्पताल को सुधारने की कवायद सीएमओ कर रहे हैं। उधर, कांग्रेस नेता उदयभान सिंह यादव ने डीएम को पत्र लिखकर जिले के प्रमुख कॉलेजो को अस्पताल बनाने की मांग की है।