फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   AD Health talks to patients

एडी हेल्थ ने मरीजों से की बात

Thu, 21 Oct 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
AD Health talks to patients
इटावा/जसवंतनगर। जिले में बुधवार को स्क्रब टाइफस के सात पॉजिटिव केस मिलने से मचे हड़कंप के चलते अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा. गिरीश चंद्र व संयुक्त निदेशक डा. अग्रहरि बृहस्पतिवार को इटावा आए और जसवंतनगर के धरवार के तीनों मरीजों से मिले और उनसे बातचीत की।
विज्ञापन

सीएमओ को बुखार से ग्रसित मरीजों के सैंपल जांच के लिए भिजवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्राम धरवार में स्वास्थ्य कैंप लगाकर मरीजों की जांचें की गईं। मलेरिया विभाग की टीम उपस्थित रही। अपर निदेशक ने ग्रामीणों से बात की।
विज्ञापन

इस पर लोगों ने बताया कि गांव बड़ा है, स्वास्थ्य सुविधाएं उस हिसाब से नहीं मिलने की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। शिकायत की गांव के बंद स्वास्थ्य उपकेंद्र को शुरू कराया जाए। जिसका लाभ ग्रामीणों को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम प्रधान को गांव में दवा का छिड़काव कराने को कहा। एडी जसवंतनगर सीएचसी पहुंचे और वैक्सीनेशन कार्य को देखा और अधीक्षक से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।
जसवंतनगर से लौटकर आए अपर निदेशक ने सीएमओ कार्यालय में एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ के अलावा जनपद की समस्त सीएचसी के अधीक्षकों के साथ बैठक की। जिसमें निगरानी समितियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए।

बुखार के मरीजों की सूची बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. भगवान दास, एसीएमओ डॉ. अवधेश यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर के अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार, डॉ. सोहम गुप्ता, राजेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed