फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Action will be taken on disturbances in the election meeting

Etawah News: चुनावी सभा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई

Fri, 14 Apr 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 14 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on disturbances in the election meeting
इटावा। निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को डीएम अवनीश राय ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें चुनावी सभाओं और मतदान में गड़बड़ी न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 आदर्श आचार संहिता का प्रभावी अनुपालन कराए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। सभी दलों से अपील की कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों के साथ ही आदर्श आचार संहिता का पालन करें। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जएगी।
विज्ञापन

प्रशासन की अनुमति लेकर ही कार्य करें। रात के 10 बजे से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर, साउंड बॉक्स का प्रयोग नहीं किया जाएगा, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी राजनीतिक दल उम्मीदवार एजेंट चुनाव प्रचार के दौरान सभा एवं जुलूस के संबंध में निम्नलिखित निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस, सभाओं और रैलियों में जिला प्रशासन द्वारा दंड प्रक्रिया की धारा 144 के अंतर्गत प्रतिबंधित असलहे, लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर आदि लेकर नहीं जाएं। चुनावी सभा में गड़बड़ी करने एवं मतदाता को रिश्वत देकर डरा धमकाकर अपने पक्ष में मत देने के लिए प्रभावित करने पर कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने अवगत कराया कि चुनाव पारदर्शी एवं निष्पक्ष बिना भेदभाव से होना चाहिए। किसी धर्म या किसी मंदिर के नाम पर वोट नहीं मांगे जाएंगे। पूजा स्थलों जैसे मंदिर मस्जिद व गुरुद्वारा आदि का उपयोग निर्वाचन में प्रचार हेतु तथा प्रचार संबंधी अन्य कार्य नहीं किया जाएगा। सभी राजनीतिक दल उम्मीदवार ऐसे कार्य से अलग रहेंगे।

ऐसा कोई कार्य लिखकर एवं बोलकर अथवा किसी प्रतीक के माध्यम से नहीं करेंगे, जिससे किसी धर्म संप्रदाय जाति का सामाजिक वर्ग एवं राजनीतिक दल कार्यकर्ताओं की भावना आहत हो। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार, सपा जिला उपाध्यक्ष गजानंद यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, बीएसपी के जिला सचिव वीपी मौर्य, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed