फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Action will be taken against those who give false information: DM

झूठी सूचना देने वाले पर कार्रवाई होगी: डीएम

Sat, 17 Apr 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who give false information: DM
फोटो संख्या 33- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ब्रिफिंग करतीं जिलाधिकारी श्रुति सिंह, एसएसपी डा.बृजेश कु - फोटो : ETAWHA
मतदाता निर्भिक होकर मतदान करें। किसी भी तरह के प्रलोभन में न फंसे। अगर कोई प्रत्याशी मतदाताओं को धमकाता या प्रलोभन देता है, तो पुलिस व प्रशासनिक को जानकारी दें।
विज्ञापन

झूठी सूचना देने वाले पर कार्रवाई की जाएगी। मतदान ड्यूटी पर लगे पुलिस व प्रशासनिक अफसर ईमानदारी व निष्ठा से अपनी-अपनी ड्यूटी करें, ताकि निष्पक्ष और शांति पूर्ण तरीके से मतदान हो सके। इस काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

यह बात डीएम श्रु ति सिंह ने शनिवार शहर के नुमा इश पंडाल में मतदान ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण व नि
ष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई। जिले को विभिन्न क्षेत्रों को जोन व सेक्टर में बांटा गया है। इसमें पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की तैनाती की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पंचायत चुनाव के दौरान कंट्रोल रूम में गलत सूचना न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूठी सूचना देने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने व कानून व शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए चुनाव संपन्न कराना चुनौती पूर्ण है।
एसएसपी डॉ.बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि गैर जिलों से आए पुलिसकर्मी तय स्थान पर ड्यूटी पर पहुंचने के बाद मतदान केंद्र के साथ ही मतदान कर्मियों की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे। किसी के साथ अभद्र व्यवहार नहीं करेंगे। बिना पीठासीन अधिकारी की अनुमति के किसी को बूथ के अंदर न जाने दें, न ही पोलिंग एजेंट को बाहर आने दें।

कोरोना गाइड लाइन का पालन करें और मतदाताओं को कराएं। मतदान के दिन शाम चार बजे के बाद खास चौकसी बरतें। इस दौरान एडीएम जय प्रकाश, एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र प्रसाद सिंह, एसडीएम सदर सिद्धार्थ, एसडीएम ज्योत्सना बंधु, नम्रता सिंह, नंद प्रकाश मौर्य, सत्य प्रकाश मिश्रा, हेम सिंह समेत कई अफसर मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed