{"_id":"5f400e9c8ebc3e3d0e2ab91c","slug":"action-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5780779161","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकारी समाप्त, सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकारी समाप्त, सचिव निलंबित
विज्ञापन
इटावा। विकास कार्यों में अनियमितता बरतने पर जिलाधिकारी जेबी सिंह ने असफपुर के ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार समाप्त करते हुए पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है। अनियमितताओं के संबंध में सरकारी धन की वसूली के आदेश दिए गए हैं।
भरथना विकास खंड के ग्राम पंचायत असफपुर के प्रधान और सचिव ने अपने क्षेत्र में कराए विकास कार्यों में भारी अनियमितताएं की है। ऐसी शिकायत डीएम के पास आईं थीं। जिलाधिकारी जेबी सिंह के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर ने जांच कराई। इसमें सामने आया कि विकास कार्यों में प्रधान और सचिव ने लगभग 31 लाख रुपये की अनियमितता की है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 25 लाख 20 हजार रुपये की अनियमितता पाई गई। अनियमितताओं के संबंध में सरकारी धन की वसूली के आदेश दिए गए हैं।
जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने ग्राम प्रधान असफपुर सुनील कुमार के वित्तीय अधिकार अंतिम जांच होने तक समाप्त करते हुए सचिव आदित्यदेव सिंह को निलंबित करने के आदेश दिए गए।