फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Achhalda Road will be five and a half meters wide

साढ़े पांच मीटर चौड़ी होगी अछल्दा रोड

Sat, 04 Jun 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Achhalda Road will be five and a half meters wide
निवाड़ीकला। महेवा -अछल्दा रोड साढ़े पांच मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। 10 मीटर लंबी सड़क के दोनों ओर पौने दो मीटर के फुटपाथ भी बनाए जाएंगे। सांसद रामशंकर कठेरिया ने शनिवार को निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

ठेकेदार सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया एफडीआर (फूल डेप्थ रिक्लेमेंशन) तकनीकी से बनाई जाएगी। बस्तियों में आरसीसी सड़क के साथ दोनों ओर नालियां भी बनेंगी। अभी 100 मीटर ट्राइल के रूप में निर्माण किया जाएगा। आईआईटी के इंजीनियर 35 दिन में चार चरणों में परीक्षण करेेंगे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद निर्माण शुरू किया जाएगा। अगर रिपोर्ट में कोई कमी आती है तो उसमें सुधार करके निर्माण होगा। सीमा एक वर्ष में निर्माण कार्य पूरा करना है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य शुरू करने के दौरान भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे , पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, मंडल अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, अरविंद ऋषिस्वर, रविंद्र दुबे, तेजप्रताप सिंह, नरनारायण सारस्वत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है एफडीआर तकनीकि
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के इंजीनियर के अनुसार फुल डेप्थ रिक्लेमेंशन तकनीकि में पुरानी सड़क के पूरे क्रस्ट का दोबारा इस्तेमाल किया जाता है। गिट्टी की जरूरत नहीं पड़ती है। निर्माण तेजी से होता है और मरम्मत पर भी कम खर्च आता है। विशेष मशीनों से सीमेंट और क्रस्ट आदि को मिलाकर सड़क बनाई जाती है। पर्यावरण को भी कम नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed