फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Accused who raped teenage girl arrested

Etawah News: किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 Nov 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 01 Nov 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Accused who raped teenage girl arrested
किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बसरेहर। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के आने वाले एक गांव में बीते करीब तीन महीने पहले दो जुलाई को पीड़ित किशोरी से एक युवक ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

घटना के बाद लोगों ने पंचायत कर दोनों की शादी करने की बात पर सहमति हुई थी। जिसके बाद आरोपी युवक लगातार किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवक ने शादी करने से साफ मना किया तो पीड़ित किशोरी ने अपने पिता और परिजनों के साथ घटना की पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि पीड़ित किशोरी के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी पवन निवासी रमपुरा विशुनपुर लौहरई को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed