फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Accused of murder arrested

किशोर की हत्या का आरोपी पकड़ा गया

Fri, 03 Apr 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 03 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Accused of murder arrested

ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में दस दिन पूर्व हुई किशोर की हत्या का पुुलिस ने खुलासा कर दिया है। तीन युवकों ने साइकिल और मोबाइल लूटने के  बाद किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी थी तथा शव को खेत में डाल दिया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। दो फरार हैं।

विज्ञापन


पुलिस लाइन के सभागार में वारदात का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ. राकेश सिंह ने मीडिया को बताया कि 22 मार्च को गांव बहादुरपुर निवासी सियाराम पाल का पुत्र संजीव उर्फ टिंकू (14) साइकिल से बाजार करने के लिए जा रहा था। रास्ते में चिरैया पुत्र विश्राम सिंह, सुनील यादव पुत्र शिवराम यादव निवासी नगला दुली और राजेंद्र पुत्र पंचमलाल निवासी ताखा ने उससे मोबाइल तथा साइकिल लूट ली।
विज्ञापन


संजीव उन्हें पहचानता था। उसने घर जाकर शिकायत करने की बात कही तो तीनों ने भेद खुलने के भय से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव क ो पास ही एक खेत में डाल दिया। एसएसपी ने बताया कि मामले का खुलासा करने के लिए थानाध्यक्ष ऊसराहार जयप्रकाश यादव को लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन के बाद तीनों के नाम सामने आए। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि राजेंद्र बंबा की पुलिया के पास मौजूद है। इसी सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने उससे जब पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया।


एसएसपी ने बताया कि जब संदीप ने शिकायत करने की धमकी दी तो तीनों ने उसे पकड़ लिया तथा चिरैया ने उसका गला घोंट दिया। लूटी गई साइकिल तथा मोबाइल चिरैया और सुनील ले गए। राजेंद्र को जेल भेज दिया गया है जबकि शेष दोनों की पुलिस तलाश कर रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed