{"_id":"63fe43e64a928ba0b207c3e4","slug":"accused-arrested-in-friend-murder-case-etawha-news-c-12-1-knp1024-103526-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दोस्त पर जानलेवा हमला करने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दोस्त पर जानलेवा हमला करने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन
इकदिल। दोस्त पर जानलेवा हमला करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गांव केशोपुर जादवपुर निवासी आकाश ने रिश्तेदार समेत दो दोस्तों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया कि हनी निवासी मोहल्ला गुलियांत हरियाणा के रोहतक में रहकर पढ़ रहा है। वह दोस्त प्रशांत निवासी मोहल्ला विजय नगर थाना शिवाजी कॉलोनी, प्रवीन जाट निवासी रेलवे कॉलोनी रोहतक हरियाणा के साथ 26 फरवरी दोपहर एक बजे घर आया था।
देर रात खाना खाकर हनी व उसके दोनों मित्र मकान के पहली मंजिल पर सो गए। वह पत्नी व बच्चों सहित नीचे सो रहे थे। सोमवार सुबह छत पर चीखपुकार सुनकर पहुंचे। देखा कि हनी व प्रशांत दोस्त प्रवीन पर चाकू व कैंची से वार कर रहे थे। इससे प्रवीन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर हनी व प्रशांत घर से भाग निकले।
पुलिस ने घायल प्रवीन को जिला अस्पताल भेजा था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके दोनों आरोपियों को पिलखर नहर पुल के पास गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष विष्णु कांत तिवारी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।