फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   accident

संदिग्ध हालात में घायल युवक की मौत

Mon, 17 Feb 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
accident
बलरई। सिविललाइन थाना क्षेत्र के सारंगपुरा गांव स्थित अपनी ससुराल गया युवक संदिग्ध हालात में घायल हो गया। सैफई पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर मिलने से इनकार करते हुए सड़क हादसे में घायल होने की बात कही है।
विज्ञापन

बलरई थाना क्षेत्र के तुलसीनगर बाउथ गांव निवासी मृतक विवेक कुमार (28) पुत्र भूपाल सिंह की सिविललाइन थाना क्षेत्र के सारंगपुरा गांव में ससुराल थी। वह हलवाइयों के साथ सहयोगी के रूप में काम करता था। उसके भाई ब्रजेश ने बताया कि गत 15 फरवरी को ससुराल में कोई कार्यक्रम था। वह उसी में शामिल होने गया था। ब्रजेश ने हत्या किए जाने का अंदेशा जताया। उसने कहा कि हत्या किसने की, अभी वह यह सब नहीं जानता। ससुराल जाते वक्त वह पूरी तरह से स्वस्थ था। ब्रजेश ने बताया कि विवेक की पत्नी और दोनों बेटियां घर पर ही हैं। वह अकेला अपनी ससुराल गया था।
विज्ञापन

इस संबंध में मृतक के चचेरे भाई रजनीश कुमार पुत्र रामखिलाड़ी ने पुलिस तहरीर में कहा कि गत 15 फरवरी की शाम छह बजे उसकी विवेक से बात हुई थी, जिसमें उसने सब कुछ ठीकठाक बताते हुए गत 16 फरवरी की सुबह घर लौटने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी रात करीब नौ बजे ससुराल से आई कॉल में उससे सैफई पीजीआई पहुंचने को कहा गया। परिजन सैफई पहुंचे, तब तक विवेक की हालत बेहद नाजुक हो गई थी। गत 16 फरवरी की दोपहर करीब डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई। रजनीश ने विवेक की हत्या किए जाने का अंदेशा जताया और रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।

वहीं सिविललाइन थाना प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि पुलिस को सैफई पीजीआई से मेमो मिला है। उसमें सड़क दुर्घटना में मृत विवेक का पंचनामा भरने को कहा गया था। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी पीएम रिपोर्ट नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed