फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   accident

मालगाड़ी से टकराया गोवंश, 20 मिनट बाधित रहे दोनों ट्रैक

Tue, 17 Dec 2019 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
accident
इटावा। छुट्टा गोवंश सड़क से लेकर रेल यातायात तक के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। सोमवार को एक गोवंश इटावा स्टेशन के पास मालगाड़ी से कट गया, अवशेष अप और डाउन दोनों ट्रैक पर गिरने से करीब बीस मिनट तक दिल्ली हावड़ा रूट पर यातायात ठप हो गया। राजधानी एक्सप्रेस को भी करीब 10 मिनट के लिए रोकना पड़ा। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गोवंश से टकराने के कारण कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

दिल्ली की ओर से कानपुर जा रही मालगाड़ी सुबह करीब 7:55 बजे सुंदरपुर फाटक के पास गुजर रही थी। फाटक के पास छुट्टा गोवंश पटरी पर गया। मालगाड़ी की चपेट में आया गोवंश कट गया और उसके अवशेष अप और डाउन दोनों ट्रैक पर फैल गए। मालगाड़ी के लोको पायलट ने हादसे की सूचना स्टेशन अधीक्षक पीएम मीणा को दी। उन्होंने स्टेशन से कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारी ट्रैक से अवशेष हटा रहे थे तभी कानपुर की ओर से राजधानी एक्सप्रेस के आने का संकेत मिला। ट्रैक साफ न होने से इस ट्रेन को इकदिल के पास रोक दिया गया। करीब 20 मिनट बाद दोनों ट्रैक साफ हो पाए। इसके बाद यातायात बहाल हो सका। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस को करीब दस मिनट बाद दिल्ली की ओर रवाना कर दिया गया। मालगाड़ी 8:15 बजे रवाना की गई।
विज्ञापन

उधर, एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात लखनऊ से आगरा जा रही इनोवा कार ऊसराहार थाना क्षेत्र में चैनल नंबर 125 के पास गोवंश से टकरा गई। इससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार बाल-बाल बचे लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार आगरा के सिकंदरा स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी विकास शर्मा पुत्र सुधीर शर्मा निवासी चला रहे थे। उनके साथ राकेश कुमार पुत्र चेतराम थे। ये लोग लखनऊ से एक अधिकारी को छोड़कर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना ऊसराहार क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 131 पर चालक को नींद आने के कारण 10 भैंसें लेकर जा रही डीसीएम डिवाइडर से टकराकर पलट गई। डीसीएम करीब 100 मीटर रेलिंग को तोड़ती घिसटती गई। हादसे के बाद चालक और क्लीनर भाग निकले। फैजाबाद से फिरोजाबाद के पछोकरा भैंस लेकर जा रहे व्यापारी कपिल बाबू, सुनील, अरुण कुमार मामूली रूप से घायल हो गए। यूपीडा की एंबुलेंस के चालक अमित कुमार और ईएमटी हरगोविंद ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed