{"_id":"5d93991b8ebc3e93bd1098f7","slug":"accident-etawha-news-knp5171472104","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, महिला की मौत
विज्ञापन
प्रियंका की फाइल फोटो।
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। यमुना-तलहटी मार्ग पर टहलने गई महिला मंगलवार सुबह टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार के करंट की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद गुस्साए लोगों ने टिक्सी तिराहे पर शव रखकर करीब 20 मिनट तक प्रदर्शन किया। एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
कोतवाली क्षेत्र के शहर के दक्षिणी छोर स्थित यमुना-तलहटी मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे क्षेत्र में रहने वाली प्रियंका (28) पत्नी विवेक मिश्रा टहलने निकली थी।
लौटते वक्त राम मंदिर के पास गिरे हाईटेंशन लाइन के तार में आ रहे करंट में चपेट में आने से प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि प्रियंका सड़क के किनारे से जा रही थी। तभी अचानक 11 हजार वोल्टेज की लाइन का एक तार टूटकर जमीन पर गिरा। इसी दौरान प्रियंका उसकी चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से आसपास के कुछ पेड़ों की टहनियां भी जल गईं। बहन के यहां मौजूद अंकित को जैसे ही इसकी खबर हुई। मौके पर पहुंचा और प्रियंका को जिला अस्पताल लेकर गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रियंका के पति विवेक हादसे के वक्त फिरोजाबाद थे।
वे जलनिगम विभाग में अस्थाई तौर पर कार्यरत हैं। सूचना मिलने पर वे घर आए। भाजपा नेता विकास भदौरिया व युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सागर दुबे ने पोस्टमार्टम स्थल पर पहुंचकर एसडीएम सदर को हादसे की जानकारी देकर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की।
दोपहर करीब डेढ़ बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजन व मोहल्ले के लोग बूंदाबांदी के बीच शव लेकर घर के समीप टिक्सी तिराहे पर पहुंचे। वहां शव रखकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सागर दुबे ने एसडीएम सदर को इसकी सूचना दी। इस पर एसडीएम सदर सिद्धार्थ व सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
एसडीएम सदर ने क्षेत्र के एसडीओ राहुल यादव से बात करके परिजनों को बिजली विभाग से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।
इनसेट
तीन मासूमों की देखरेख की चिंता
प्रियंका अपने पीछे 9 साल की लवी, सात साल का लक्ष्य और 3 साल की मीठी को छोड़ गई हैं। पति विवेक ने बताया कि करीब 11 साल पहले उसकी शादी हुई थी। परिवार में बुजुर्ग माता-पिता हैं। वे घर बाहर रहते हैं। पत्नी ही बच्चों की देखरेख करती थी। अब वह बच्चों की देखरेख को लेकर चिंतित हैं।
इनसेट
बिजली विभाग ने नहीं दिया ध्यान
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि इस हाईटेंशन लाइन में कई जगह जोड़ लगे हैं। विभाग को भी कई बार बता चुके हैं। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसी वजह से यह हादसा हुआ। वहीं क्षेत्र के एसडीओ राहुल यादव ने बताया कि तार पोल के समीप इंसुलेटर से टूटा है। संभव है कि बारिश की वजह से स्पार्क होने पर तार टूटा होगा। उन्होंने बताया बिजली विभाग पर मरने व अपंगता पर ही मुआवजा मिलता है। इसके लिए पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन किया जाता है। जांच के बाद उसे मुआवजा मिलता है।