{"_id":"5f8741d28ebc3e9bc202c363","slug":"accident-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5885129112","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार की टक्कर से पति की मौत,पत्नी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार की टक्कर से पति की मौत,पत्नी गंभीर
विज्ञापन
रामनगर फाटक के पास हादसे के बाद दीवार में घुसी कार
- फोटो : ETAWHA
इटावा। रामनगर रेलवे फाटक के पास बुधवार की सुबह करीब साढ़े 8 बजे बेकाबू तेज रफ्तार कार ने आटो के इंतजार में खडे़ दंपति को चपेट में ले लिया। घायल दंपति को फ्रेंड्स कालोनी स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। इधर, हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया।
इस बारे में मृतक के चाचा बादाम सिंह कुशवाहा ने बताया उनका भतीजा रमन देव कुशवाहा (45) पुत्र मोतीलाल निवासी रामनगर बुधवार की सुबह करीब साढे़ 8 बजे पत्नी रमाकांती (40) के साथ उदी मोड़ पर खडे़ थे। वे यहां रामनगर रेलवे फाटक पार करके आटो का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर दोनों को फ्रेंड्स कालोनी स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद भतीजे की मौत हो गई, जबकि बहू रमाकांती की हालत गंभीर है।
बताया रमन की चार पुत्रियां और एक पुत्र है। दो बेटियों का रिश्ता पक्का होने के बाद दो दिन बाद गोद भराई कार्यक्रम होना था। लेकिन बेटियों का हाथ पील करने से पहले ही भतीजे की मौत हो गई। इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार को पकड़ लिया है। इसके जरिये चालक का पता लगाया जा रहा है।