फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   accident,etawah,etawah news

कच्चा मकान गिरने से मां सहित दो मासूम बेटियां गंभीर घायल

Mon, 17 Aug 2020 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
accident,etawah,etawah news
इटावा। कच्चा मकान गिरने से मां सहित दो मासूम बेटियां मलबे में दबकर घायल हो गईं। मां की हालत नाजुक होने पर सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नगला गंगे निवासी अशोक तिवारी का कच्चा मकान बरसात के चलते भरभराकर गिर गया। बताया गया जिस समय मकान गिरा उस समय अशोक की पत्नी अमिता घर में काम कर रही थी और 5 वर्षीय स्वागिनी, 9 वर्षीय सुनैयना चारपाई पर लेटी थी। मकान से गिरे मलबे में तीनों मां-बेटी दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें मलबे से निकालकर सरसईनावर ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर अमिता को सैफई रेफर कर दिया गया। ग्रामीण शोभाराम ने बताया कि परिवार बहुत ही गरीब है और मकान गिरने से राशन सहित अन्य गृहस्थी का सामान भी दब गया है। जिससे भुखमरी की कगार पर आ गया है। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है।

ब्लॉक क्षेत्र के कस्बा अहेरीपुर में बरसात से कच्चा कमरा भरभराकर गिर गया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। कस्बा निवासी भगवत दयाल कुशवाह उर्फ पुत्तन का कच्चा कमरा घर के पास बना था, जिसमें लकड़ी, भूसा आदि रखा रहता था। कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बरसात से रविवार की सुबह कमरा भरभराकर गिर पड़ा। उसमें रखा करीब 15 हजार का भूसा दबकर नष्ट हो गया। ग्राम प्रधान ने लेखपाल को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed