{"_id":"5f397ad78ebc3e3cab6e5de6","slug":"accident-current-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5771202100","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा सटाकर युवक से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा सटाकर युवक से लूट
विज्ञापन
इटावा। टेंपो में बैठकर घर आ रहे युवक पर चार युवकों ने तमंचा तानकर कर मोबाइल सहित 2128 रुपये लूट लिए। युवक ने चार लोगों के खिलाफ भरथना थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगला अमर निवासी विपिन पुत्र सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह आगरा मंडी समिति में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर कार्य करता है। 14 अगस्त रात पौने नौ बजे के करीब आगरा से बस से इटावा आया। घर आने के लिए भरथना की ओर आ रहे आ रहे एक टेंपो में बैठ गया था। टेंपो में पहले से चार लोग बैठे थे। टेंपो चालक को इटावा-भरथना मुख्य मार्ग से जुड़े झिदुआ संपर्क मार्ग की ओर ले जाने पर टोका। इस पर टेंपो में बैठे एक व्यक्ति ने तमंचा तान लिया और उसके अन्य साथियों ने मोबाइल व जेब से पर्स निकाल लिया। पर्स में 2128 रुपये थे, छीनकर मुझे वही उतारकर टेंपो सहित भाग गए।
करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित घटनास्थल से मुख्य मार्ग पर आने पर थाना पुलिस की गाड़ी आ गई। पुलिस कर्मियों को घटना की जानकारी दी, तो उन्होंने आसपास के क्षेत्र में पड़ताल भी की मगर कोई सुराग नहीं लग सका।