{"_id":"609ab7a98ebc3ed1e853e15a","slug":"accidant-etawha-news-knp6278790165","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल सीआरपीएफ इंस्पेक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल सीआरपीएफ इंस्पेक्टर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना। नगला खादर के निकट तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से घायल सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह (50) की मौत हो गई। उनकी पत्नी कुसुमलता समेत दो लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं।
भरथना के गोविंद नगर निवासी सत्यवीर सिंह पत्नी कुसुमला व गांव के राहुल के साथ सोमवार को इटावा शहर में रहने वाली बेटी के घर गए थे। वहां से तीनों बाइक से लौट रहे थे, उसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने सत्यवीर की बाइक में टक्कर मार दी थी।
हादसे में तीनों घायल हो गए थे। पुलिस ने सभी को इटावा के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां सत्यवीर की मौत हो गई। पत्नी कुसुमलता व राहुल का इलाज चल रहा है। मंगलवार दोपहर बाद सत्यवीर का नगला कले, औरैया स्थित उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक सत्यवीर इस समय मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तैनात थे। पिछले दिनों वह घुट्टी पर घर आए थे। हादसे के बाद से सत्यवीर की बेटियां ज्योति, काजल व बेटे अभिषेक का रो-रो कर बुरा हाल रहा।