फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   accidant

सड़क हादसे में कपड़ा व्यापारी की मौत, भाई घायल

Sun, 21 Nov 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
accidant
हादसे के बाद परिजनों को फोन से जानकारी देता घायल उवैस - फोटो : ETAWAH
बकेवर। इटावा-कानपुर हाईवे पर कोठी गांव के सामने स्थित शीला ढाबा के पास एक दूध डेयरी के कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में रेडीमेड कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई। जबकि उसका भाई घायल हुआ है। दोनों भाई रेडीमेड कपड़े बेचने के लिए इटावा से औरैया जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कंटेनर गलत दिशा से आ रहा था।
विज्ञापन

हाईवे पर शनिवार शाम करीब चार बजे हुए हादसे में कार सवार इटावा शहर के कुरैशियान मोहल्ला रामगंज निवासी शमशाद के बेटे मोहम्मद आरिफ (18) व मोहमद उवैस (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों भाई कार की बॉडी क्षतिग्रस्त होने से उसके भीतर फंस गए। हादसे के वक्त आरिफ कार चला रहा था। थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि घायलों को कार से निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने आरिफ को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जबकि, उवैस की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे के बाद चालक कंटेनर मौके पर छोड़कर भाग गया। कंटेनगर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। घायल उवैस ने बताया कि वह भाई के साथ रेडीमेड कपड़ों का व्यापार करता है। कंटेनर बकेवर के ही नौधना गांव की दूध डेयरी का बताया जा रहा है।

हाईवे पर हादसे के बाद खड़ी कार व टेंकर

हाईवे पर हादसे के बाद खड़ी कार व टेंकर- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed