फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   accidant

डंपर की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, युवक घायल

Tue, 14 Sep 2021 10:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
accidant
जसवंतनगर। कोतवाली क्षेत्र के हरकूपुर गांव के पास सड़क पर खड़े बाइक सवार भाई-बहन को पीछे से डंपर में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। जबकि उनका पारिवारिक भाई घायल हो गया। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

गढ़ी जालिम गांव निवासी रामविलास बघेल गांव में कंपाउंडर है। उनकी बेटी राखी (21) बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा व बेटा हिमांशू (18) कक्षा नौ का छात्रा था। बड़ा बेेटा रिषी इटावा शहर स्थित एक डॉक्टर के पास प्रैक्टिस करता है। मंगलवार दोपहर राखी अपने भाई हिमांशू के साथ रायपुर स्थित आईटीआई में प्रवेश के लिए फार्म खरीदने बाइक से आई थी। फार्म लेकर लौटते समय वह हरकूपुर गांव के पास सड़क पर खड़े होकर कुरसेना गांव निवासी पारिवारिक भाई राजकमल का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन

उसके आते ही वह बात करने लगे। इस बीच छिमारा रोड से जसवंतनगर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई ले गई। जहां पर राखी व हिमांशू की मौत हो गई। जबकि राजकमल की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक व मोबाइल के आधार पर मृतकों की पहचान कर जानकारी परिजनों को दी। हादसे की सूचना पर रामविलास के घर में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते सैफई पहुंचे। कोतवाली प्रभारी अमर पाल सिंह ने बताया कि हादसा कर भागे डंपर व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed