फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   accidant,etawah,etawah news

कानपुर की पीएसी टीम को भी नहीं मिला सुनील

Thu, 18 Jun 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
accidant,etawah,etawah news
उदी/इटावा। घटनास्थल से यमुना नदी में 23 किमी दूर तक खोजबीन होने के बाद भी बुधवार चौथे दिन सुनील का कोई पता नहीं चल पाया। कानपुर पीएसी की टीम दिनभर मोटरबोट से उसकी खोजबीन में लगी रही।
विज्ञापन

बढ़पुरा क्षेत्र के मिहौली की मड़ैया गांव का सुनील (30) रविवार सुबह हादसे का शिकार हुआ था। लवेदी थाना क्षेत्र के चिंडौली गांव से अपनी दवा लेकर लौटते वक्त वह यमुना नदी में डूब गया था। उसके बाद से लगातार खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन

बढ़पुरा थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम व चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह ने पीएसी की मोटरबोट से सुबह 11 बजे यमुना की धार और किनारों पर खोजबीन की। सदर तहसीलदार एन राम ने बताया कि घटनास्थल से नदी में करीब 23 किमी दूर तक युवक की खोजबीन की जा चुकी है। मंगलवार को उन्होंने खुद करीब 20 किमी का फासला नाव से तय किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे जैसे वक्त गुजर रहा है। सुनील के मिलने की उम्मीद भी कम होती जा रही है। भाई छोटू का फिर वहीं कहना रहा कि यदि भाई के डूबने के तत्काल बाद गोताखोरों ने खोजबीन की होती तो शायद उनका भाई सामने होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed