{"_id":"5ec570e88ebc3e9066316bbf","slug":"accidant-etawah-etawah-news-etawha-news-knp561186370","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा : हाईवे पर गलत लेन में आए ट्रक ने पिकअप में मारी टक्कर, छह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा : हाईवे पर गलत लेन में आए ट्रक ने पिकअप में मारी टक्कर, छह की मौत
विज्ञापन
इटावा हादसे के बाद पानी भरे खड्ड से निकाली गई पिकअप। इसी पिकअप में सवार छह लोगों की मौत हुई है।
- फोटो : ETAWHA
इटावा। कानपुर-इटावा हाईवे पर गलत लेन में आए ट्रक की टक्कर से पिकअप सवार पांच सब्जी-फल व्यापारी की मौत हो गई। पिकअप चालक और बकेवर में सपा नगर अध्यक्ष ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक सब्जी व्यापारी घायल है।
बकेवर क्षेत्र से फल व सब्जी के छह व्यापारी इटावा मंडी से खरीदारी के लिए पिकअप में सवार होकर मंगलवार रात इटावा जा रहे थे। एक व्यापारी ने इटावा मंडी में बेचने के लिए कटहल भी गाड़ी में भर रखा था। पिकअप सपा के बकेवर नगर अध्यक्ष राजेश यादव चला रहे थे। रात करीब 9:15 बजे हाईवे पर अर्जुननगर के सामने से गुजरते समय पिकअप को सामने से आए ट्रक ने तेज टक्कर मार दी। बताते हैं कि आगरा की ओर से आ रही ट्रक अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर पार करता हुआ गलत लेन में पहुंच गया। उसकी तेज टक्कर से उछलकर पिकअप हाईवे से 20 फीट नीचे पानी से भरे खाली प्लाट में जा गिरी। पिकअप चला रहे राजेश यादव और साथ बैठे सब्जी व्यापारी योगेश शर्मा उर्फ मोनू हाईवे पर ही गिरे। पुलिस करीब एक घंटे बाद पहुंची। तब तक राजेश यादव की सांसें थम चुकी थीं। पुलिस राजेश का शव और घायल योगेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां से योगेश को सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय भेज दिया गया। कुछ चेतना आने पर योगेश ने बाकी साथियों को पूछा तो पुलिस ने हाईवे किनारे पानी में समाई पिकअप और अन्य व्यापारियों की तलाश शुरू की।
सुबह करीब पांच बजे व्यापारी महेश कुशवाहा, उनके भाई बृजेश कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, उनके भाई जागेश्वर कुशवाहा और राजू पोरवाल के शव पानी से निकाले जा सके। पुलिस ने हादसे का कारण बने आगरा जिले के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के नयापुरा गांव निवासी ट्रक चालक श्रीराम निषाद पुत्र राजन और उसी गांव के ट्रक मालिक सोबरन सिंह पुत्र नाहर सिंह को हिरासत में ले लिया है। क्षतिग्रस्त ट्रक को क्रेन से हटवा कर हाईवे पर यातायात बहाल कराया गया। एएसपी सिटी ने बताया कि ट्रक का स्टेयरिंग फेल होने या चालक को झपकी आने से हादसा होने की आशंका है। मामले की जांच कराई जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम ने की मदद की घोषणा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर संवेदना जताई है। साथ ही मृतकों के आश्रित को दो दो लाख और घायल को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है।
मृतकों के नाम
पिकअप चालक सपा के बकेवर नगर अध्यक्ष राजेश यादव (42) पुत्र ज्ञान सिंह, बकेवर निवासी सब्जी व्यापारी सगे भाई महेश कुशवाहा (40) , बृजेश कुशवाहा पुत्र सहदेव, लोहियानगर गांव निवासी सगे भाई जगदीश (31) व जागेश्वर (28) पुत्र लल्लनसिंह, लोहियानगर के व्यापारी राजू पोरवाल (30) पुत्र कृष्णमुरारी।