फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   accidant,etawah,etawah news

कमाऊ पूतों की मौत से टूटे परिवार, अधर में आस

Wed, 20 May 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
accidant,etawah,etawah news
इटावा हादसे में जान गंवाने वाले राजू पोरवाल के मासूम बच्चे आवाक हैं। - फोटो : ETAWHA
इटावा। कानपुर-इटावा हाईवे पर अर्जुननगर के सामने मंगलवार रात हादसे में जिन पांच फल व सब्जी व्यापारियों की मौत हुई है वे सभी अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनकी मौत के साथ पत्नी और बच्चों की आस भी टूट गई है। इस कठिन वक्त में जिंदगी गाड़ी कौन खींचेगा, आंसू बहाती आंखों में यह सवाल तैर रहा था।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाला फल विक्रेता राजू पोरवाल की कमाई पर ही पूरा परिवार आश्रित था। 35 वर्षीय राजू के परिवार में वृद्ध मां, पत्नी गुड्डी के अलावा चार बच्चे गोपाल (10), गौरी (8), परी(6) , बेटू (4) हैं। औरैया जिले के मुरादगंज के पास हसुलिया गांव निवासी राजू जीजा अरुण पोरवाल उर्फ पोले के पास रहकर फल बेचता था। राजू की मौत से मां, पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुराहाल था। पत्नी यही कर रही थी कि अब परिवार का भरण पोषण कैसे होगा।
विज्ञापन

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जागेश्वर कुशवाहा और जगदीश कुशवाहा सगे भाई थे। तीसरे और बड़े भाई खेमसिंह भी सब्जी का काम करते हैं। तीनों भाइयों ने जमीनें बेचकर लोहियानगर में अलग-अलग मकान बनाए थे। जागेश्वर के 9 साल का बेटा अमन और 6 साल की बेटी बेबी है। जगदीश जागेश्वर से बड़े थे, उनके बेटा अभय (14) और 11 साल की बेटी दीक्षा है। दोनों के परिवार में कमाने वाला अब कोई नहीं बचा है। बच्चे पढ़ाई करते हैं और पत्नी गृहणी हैं। रोते -रोते दोनों भाइयों की पत्नियां कह रही थीं, अब बच्चों को कौन संभालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में एक और परिवार ने दो बेटों को खोया है। महेश कुशवाहा व बृजेश कुशवाहा भी सगे भाई थे। महेश की आठ साल की बेटी रुचि और छह वर्ष का बेटा प्रतीक है। बृजेश के सात वर्ष की बेटी खुशी और पांच वर्ष का बेटा सिद्धार्थ है। वहीं, पिकअप चालक सपा नगर अध्यक्ष की 13 वर्ष की बेटी आयुष्मान और 17 वर्ष का बेटा लकी यादव है। राजेश पिकअप चलाने के साथ गैस चूल्हे की छोटी सी दुकान भी चलाते थे। दुकान व पिकअप की कमाई से परिवार का भरण पोषण होता था।

हाईवे पर हादसे में मृतक पिकअप चालक सपा नेता राजेश यादव और सब्जी विक्रेता बकेवर के लोहियानगर मोहल्ले में आसपास ही रहते थे। सभी के मकान 200 मीटर की परिधि में बने हैं। सभी एक दूसरे के हर सुख और दुख में शामिल होते थे। जागेश्वर, जगदीश कुशवाहा के मकान आमने सामने ही हैं। महेश और बृजेश के मकान अगल बगल बने हैं। राजू पोरवाल का मकान जागेश्वर के घर से चार मकान आगे है। राजेश यादव का मकान भरथना रोड पर ही सड़क के दूसरी ओर है। एक साथ छह शव आने से पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया। हादसे के बाद बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं। नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद दोहरे, व्यापार मंडल श्यामबिहारी मिश्रा गुट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र त्रिपाठी उर्फ बबलू त्रिपाठी, कंछल गुट के अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा, व्यापारी नेता लल्लन गुप्ता ,युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवीर यादव ने मृतकों घर जाकर शोक जताया। रात का अंधेरा गहराने से पहले सभी की अंत्येष्टि की गई। सांसद और विधायक समेत कई जनप्रतिनिधि अंत्येष्टि स्थल पहुंचे। गमजदा परिवारों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed