फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Accelerate the work of livelihood mission in Takha

ताखा में आजीविका मिशन के कार्यों में लाएं तेजी

Thu, 04 Mar 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Accelerate the work of livelihood mission in Takha
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक में उपस्थित डीएम श्रुति सिंह एवं अन्य - फोटो : ETAWHA
इटावा। विकास भवन के प्रेरणा सभागार में बृहस्पतिवार को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम श्रुति सिंह ने मिशन के कार्यों की सराहना की। साथ ही विकासखंड ताखा में मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने जिला अग्रणी प्रबंधक को समस्त पात्र स्वयं सहायता समूह के बचत खाता खुलवाने के निर्देश दिए। समूह की महिलाओं द्वारा संचालित आरओ वाटर प्लांट की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पैक्ड पानी की बोतल में तिथि एवं मूल्य अंकित होना चाहिए। डीएम ने जनपद में जमुनापारी बकरी पालन, बेमौसम सब्जी उत्पादन एवं अन्य विशेष क्षेत्रों में अनुभवी प्रशिक्षकों से महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में अन्य विभागों की अपेक्षा अधिक कार्य करने की क्षमता है। इसका लाभ सभी समूह की महिलाओं को होगा। उन्होंने बताया कि सोलर कोल्ड स्टोरेज प्रदेश के लिए मॉडल है। उपायुक्त स्वरोजगार बृजमोहन अंबेड ने जिले की प्रगति की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान जिला मिशन प्रबंधक नंदकिशोर साह, दीपेंद्र सिंह तोमर, संतोष कुशवाहा, विप्लव भूषण, सूर्य नारायण पांडेय, जितेश श्रीवास्तव, प्रियंका तोमर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed