{"_id":"648b5bd7adaa86cdcc074f54","slug":"ac-was-running-by-putting-katiya-caught-etawha-news-c-12-1-287585-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: कटिया डालकर चला रहे थे एसी, धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: कटिया डालकर चला रहे थे एसी, धरे गए
Fri, 16 Jun 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
(फोटो संख्या 10) रेल मंडी में चेकिंग करते बिजली अधिकारी व विजिलेंस की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। बिजली चोरों की धरपकड़ करने के लिए बिजली विभाग ने पूरी तरह से कमर कस ली है। चोरों को पकड़ने के लिए बिजली विभाग अब ड्रोन कैमरे का सहारा ले रहा है। बुधवार की रात जिस तरह से बिजली व विजिलेंस के कानपुर व आगरा से आए उच्चाधिकारियों ने अपने निर्देशन में चेकिंग चलाया।
इस दौरान लाइनमैनों को तीन मंजिला मकानों पर केबलें व बाईपास चेक की कई उससे बड़े से बिजली चोरी करने वालों की नींद उड़ गई। इस दौरान पांच बड़े बिजली चोर पकड़े गए। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
अभियान बुधवार की शाम करीब छह बजे से बिजली विभाग के दक्षिणांचल विद्युत निगम के एमडी अमित किशोर के नेतृत्व में शुरू हुआ। अधिकारियों और विजिलेंस की टीम ने स्थानीय अधिकारियों के साथ जसवंतनगर में बिजली चोरों के खिलाफ धरपकड़ अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
रात दो बजे तक चले अभियान के दौरान पांच बड़े बिजली चोरों को धर दबोचा। बिजली चोरी पकड़ने के लिए ड्रोन कैमरे का भी प्रयोग किया। करीब 12 से अधिक गाड़ियों से आए विद्युत अधिकारियों और पुलिस की टीम ने सबसे पहले रेल मंडी इलाके में चेकिंग शुरू की।
सीढ़ी लेकर चल रहे लाइनमैनों को तीन- तीन मंजिला मकानों पर चढ़ाया गया, केबिलों और उनसे बाईपास कर चलाई जा रही लाइनें चेक की गईं। जैन मोहल्ला और सराय मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में 50 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।
इस दौरान कई लोग लाइन से कटिया उतारने में लगे रहे। उपखंड अधिकारी एके सिंह और अवर अभियंता विद्युत जसवंतनगर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान पांच बड़े विद्युत चोर हत्थे चढ़े हैं। जिनके यहां कई एयर कंडीशन चल रहे थे, लेकिन कनेक्शन केवल दो किलो वाट का ले रखा था।
अभियान के दौरान विद्युत विभाग के एमडी अमित किशोर, कमर्शियल डायरेक्टर राजीव शर्मा, चीफ कानपुर असलम हुसैन, अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल, अधिशाषी अभियंता तृतीय राजीव कालरा आदि शामिल रहे।