Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ABVP expressed anger over Sandeshkhali incident

Etawah News: संदेशखाली की घटना पर अभाविप ने जताया गुस्सा

Wed, 06 Mar 2024 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
ABVP expressed anger over Sandeshkhali incident
इटावा। संदेशखाली में महिलाओं के शोषण का आरोप लगाकर अभाविप के कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। मंगलवार को कलक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


अभाविप की केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य तान्या मिश्रा ने कहा कि कुछ वर्षों से पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले के संदेशखाली क्षेत्र की महिलाओं का शोषण किया जा रहा था। इस तरह के कृत्य से हर कोई आहत है और इसकी भर्त्सना कर रहा है। बताया कि 10 फरवरी 2024 को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आनंद बोस के संदेशखाली दौरे के कारण इस शोषण की सच्चाई सामने आई थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं की ओर से हिन्दुओं की नाबालिग लड़कियों व महिलाओं का भयपूर्वक अपहरण कर पार्टी कार्यालय में उन पर अत्याचार किया गया। पीड़िताओं में अधिकांश महिलाएं पिछड़े एवं अनुसूचित वर्ग की हैं। इससे तंग आकर कई परिवार संदेशखाली से पलायन करने के लिए मजबूर हैं। कई महिलाएं राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन भी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभाविप के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कौशल किशोर को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें संदेशखाली में हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग की गई है। जिला सहसंयोजक ऐश्वर्य गुप्ता, संगठन मंत्री तरुण बाजपेई, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक पाल, ऋतिक गुप्ता, राजन बाजपेई, राहुल राजपूत, अमरनाथ दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed