{"_id":"589dfbc24f1c1b865237c319","slug":"abkari-team-checking-at-hotel-and-restraun","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी टीम ने ढाबों और होटलों पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी टीम ने ढाबों और होटलों पर मारा छापा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 10 Feb 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
ढाबे में चेकिंग करती आबकारी टीम।
- फोटो : अमर उजाला
आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार को जसवंतनगर क्षेत्र के एनएच टू पर स्थित ढाबों, होटलों एवं खोखा दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया।
टीम ने इन दुकानों पर मौजूद खाद्य सामग्री की जांच की। इस दौरान होटल व ढाबों पर खड़े ट्रकों को भी चेक किया गया। टीम ने कई ढाबाें पर चेकिंग की। हालांकि यहां कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। इसके अलावा टीम ने ईदगाह, शांतिनगर, मलाजनी, जसवंतनगर, जलपोखरा, धौलपुट खेड़ा, एवं कुरुसेना स्थित शराब और बीयर की दुकानें चेक कीं। आबकारी निरीक्षक सिटी विकास द्विवेदी ने बताया कि चेकिंग के दौरान कुछ कमियां पाई गईं। जिस पर दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया। कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक विचित्र कुमार, सुशील बाबू, सुरजीत और स्टाफ मौजूद रहा।