{"_id":"659ae8b1e37f642019010e3e","slug":"abhinav-won-medal-in-national-school-sports-competition-etawha-news-c-216-1-etw1002-7444-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अभिनव ने राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में जीता पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अभिनव ने राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में जीता पदक
विज्ञापन
इटावा। मध्यप्रदेश में हुई राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। खिलाड़ी अभिनव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतिभाग करके लौटे खिलाड़ियों का ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्वागत करके बधाई दी।
मध्यप्रदेश के बैतूल में पिछले सप्ताह चार दिवसीय स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया के ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। इटावा ताइक्वांडो के शीर्ष प्रबंधक श्यामजी सक्सेना की अगुवाई में इटावा के कुल तीन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इसमें वैष्णवी वर्मा तथा सिद्धि त्रिपाठी ने भी उम्दा प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल तक अपनी जगह बनाई। सिद्धी त्रिपाठी ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।
वहीं अभिनव ने कांस्य पदक जीता। राष्ट्रीय स्तर तक चयन की प्रक्रिया में अभिनव ने इससे पहले 35 किग्रा भार तथा 15 वर्ष आयु वर्ग के अंतर्गत इटावा जनपद, कानपुर मंडल तथा उत्तर प्रदेश की राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में निरंतर स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्पर्धा में अपना नाम अंकित कराया था। शुक्रवार लौटी टीम का स्टेशन पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
एसोसिएशन के महासचिव हिमांशु यादव ने अभिनव की सफलता पर हर्ष प्रकट करते हुए बताया कि इससे पहले अभिनव कैडेट श्रेणी के तहत ताइक्वांडो फेडरेशन की राज्य स्तरीय स्पर्धा में स्वर्ण पदक तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम कर ताइक्वांडो की वर्ल्ड चैंपियनशिप की चयन सूची में भी अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिखवा चुके हैं।
उन्हें अभिनव से आशा है कि वह आने वाले समय में अन्य राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजय हासिल कर अपने जनपद, प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करेंगे। ताइक्वांडो की अध्यक्ष इंजीनियर हरि किशोर तिवारी तथा वैधानिक सलाहकार डीडी मिश्रा ने खिलाड़ियों तथा प्रशिक्षकों की लगन तथा परिश्रम को श्रेय देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कोषाध्यक्ष नबीला, सहसचिव हरि गोविंद सिंह, रोहित द्विवेदी, मीडिया प्रभारी तरुण रंजन गुप्ता, यशराज सक्सेना, तथा दीपक सिंह ने अभिनव को उनकी जीत पर बधाइयां और शुभकामनाएं दी।