फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   aap activists celebrating victory

प्रचंड बहुमत से खिले चेहरे

Tue, 10 Feb 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 10 Feb 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
aap activists celebrating victory

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी लहर दौड़ गई। यहां शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और बैंडबाजों के साथ जलूस निकालकर खुशी जताई।

विज्ञापन


शहर के पक्काबाग तिराहे पर आप के जिला संयोजक डा. आशीष कुमार ने कहा कि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल के 49 दिन के शासन पर मोहर लगाई है। लोग बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें श्री केजरीवाल से ही उम्मीद की किरण नजर आई है। अब पार्टी को इन वंचित समाज के लोगों को उनका हक दिलाना है।
विज्ञापन


सचिव दीपकराज ने कहा कि यह समय राजनीति की दिशा तय करने वाला है। इस जन समर्थन से यह भी सिद्ध हो गया कि अगर सच्चे अर्थों में ईमानदारी से राजनैतिक कार्य किए जाएं तो लोग अवश्य सेवा का मौका देते हैं। हमें लोगों की अपेक्षाओं को अवश्य पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वीरू कठेरिया, विनोद सिंह चौहान, मुक्तेश्वर प्रसाद, पंचम सिंह, बृजेंद्र जैन, वीके कुलश्रेष्ठ, मनु दीक्षित, अजय गुप्ता, जुग्गन भाई, फहीम खान, सौरभ दुबे, अनिल राजपूत, गजेंद्र भदौरिया, केडी कौशिक, गणेश ज्ञानार्थी आदि ने हर्ष व्यक्त किया।


वहीं बकेवर में आप कार्यकर्ताओं ने बैंडबाजों के साथ जलूस निकाला। मिठाई बांटी। इस मौके पर योगेश शर्मा, आरबी लाल, राजीव पाठक, अशोक पांडेय, सत्यवृत त्रिपाठी, हनुमंत सिंह, रामसेवक वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed