फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Aadhar registration for paddy purchase

धान खरीद के लिए आधार से पंजीकरण

Sun, 03 Oct 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Aadhar registration for paddy purchase
इटावा। धान खरीद के लिए आधार कार्ड से पंजीकरण होगा। यह बात जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने धान खरीद को लेकर समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि धान खरीद को लेकर किसानों के पंजीकरण होने लगे हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा। धान खरीद केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहेंगी। जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि खरीद केंद्रों पर किसानों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धान खरीद को पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। पंजीकरण कराने के बाद उप जिलाधिकारी या अपर जिलाधिकारी से सत्यापन होगा। इस सत्यापन के बाद ही धान बेचने के लिए किसान पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण के समय जो मोबाइल नंबर दिया जाएगा उस मोबाइल नंबर का आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है। इसी मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा और ओटीपी फीड करने के बाद रजिस्ट्रेशन हो सकेगा।

यह मोबाइल नंबर संबंधित किसान के बैंक एकाउंट से लिंक होना चाहिए। यह भी कहा गया कि यदि आधार कार्ड में कोई परेशानी है तो प्रधान डाकघर में आधार कार्ड अपडेट किए जा रहे हैं। वहां पर किसान अपने आधार कार्ड को अपडेट करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed