फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A young man who had gone for a job committed suicide by hanging himself in Delhi.

Etawah News: नौकरी के लिए गए युवक ने दिल्ली में फंदा लगाकर की आत्महत्या

Sun, 10 Sep 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 10 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
A young man who had gone for a job committed suicide by hanging himself in Delhi.
ताखा। परिजनों को नौकरी करने की बताकर दिल्ली गए युवक ने कमरा लेकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान मालिक की सूचना पर परिजन शव को लेने के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

ऊसराहार थाना क्षेत्र के ताखा गांव निवासी दफेदार दिवाकर के पुत्र राहुल (22) ने दिल्ली के संगम बिहार के मोहल्ला सदरगंज में अपने कमरे में गुरुवार रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह जब कमरे से युवक बाहर नहीं निकला तो मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया पर कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजे को तोड़ कर देखा तो युवक फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना संगम बिहार पुलिस को दी साथ ही परिजनों को दी, सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता दफेदार ने बताया कि बुधवार को नौकरी के लिए दिल्ली हंसी खुशी से घर से गया था। दूसरे दिन मकान मालिक ने मौत की सूचना दी, आत्महत्या करने का क्या कारण है पता नहीं चल रहा है। शव को लेकर घर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed