फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A subsidy of up to Rs 52,500 will be available under the Khet Talab Yojana.

Etawah News: खेत तालाब योजना में मिलेगी 52,500 रुपये तक की सब्सिडी

Thu, 30 Apr 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
A subsidy of up to Rs 52,500 will be available under the Khet Talab Yojana.
इटावा। वर्षा जल संचयन और सिंचाई संकट को दूर करने के लिए कृषि विभाग ने खेत तालाब योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। वर्ष 2026-27 के लिए जनपद को कुल 24 खेत तालाबों का लक्ष्य मिला है। योजना के तहत किसानों को तालाब निर्माण पर कुल लागत का 50 प्रतिशत यानी 52,500 रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन




भूमि संरक्षण अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि तालाब निर्माण की कुल लागत 1.05 लाख रुपये निर्धारित है। इसमें से 52,500 रुपये की सरकारी मदद दो किस्तों में सीधे किसान के बैंक खाते में भेजी जाएगी। पहली किस्त (39,375 रुपये) तालाब की खुदाई पूरी होने पर और दूसरी किस्त (13,125 रुपये) इनलेट-आउटलेट व डिस्प्ले बोर्ड लगने के बाद मिलेगी। उन्होंने बताया कि 24 तालाबों में से 20 सामान्य श्रेणी और 04 अनुसूचित जाति के किसानों के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन

तालाब का आकार 22 मीटर लंबा, 20 मीटर चौड़ा और तीन मीटर गहरा होना अनिवार्य है। इच्छुक किसानों को विभागीय वेबसाइट agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के समय 1000 रुपये टोकन मनी जमा करनी होगी। योजना का लाभ लेने के लिए किसान का फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण होना अनिवार्य है। साथ ही, तालाब के साथ सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली (ड्रिप या स्प्रिंकलर) लगवाना भी जरूरी है, जिस पर 90 प्रतिशत तक अनुदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग का मानना है कि खेत तालाब न केवल भूगर्भ जल स्तर सुधारेंगे, बल्कि किसान इसमें मत्स्य पालन, सिंघाड़ा या मखाना की खेती कर अपनी आय को कई गुना बढ़ा सकते हैं। योजना की विस्तृत जानकारी के लिए किसान भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय या मोबाइल नंबर 7405725901 व 8439191160 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed