फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A similar or minister meeting will be education

मंत्री हो या दरबान शिक्षा होगी एक समान

Fri, 21 Aug 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 21 Aug 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
A similar or minister meeting will be education

पुरबिया टोला स्थित केके इंटर कालेज में उत्तर प्रदेश

विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के मंडलीय सम्मेलन में  शिक्षकों की समस्याओं पर संघ के पदाधिकारियों ने विचार  किया। इस अवसर पर शिक्षा को बाजारीकरण से बचाने के लिए जनआंदोलन की जरूरत पर बल दिया गया।

 शुक्रवार को मंडलीय सम्मेलन की शुरुआत दर्जा प्राप्तप्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री विश्राम सिंह यादव ने देवी सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पांडेय ने कहा हमारी शुरू से मांग रही है मंत्री हो या दरबान शिक्षा होगी एक समान।

लेकिन सभी सरकारें इस मांग को खारिज करती आई हैं। अब उच्च न्यायालय के निर्णय से नौकरशाहों, पूंजीपतियों, व्यक्तिगत प्रबंधकीय व्यवस्था से जुड़े लोगों में खलबली मच गई है। कहा आज शिक्षा भ्रष्टाचार के हवाले है। उसका बाजारीकरण हो चुका है। ऐसे में शिक्षा को बचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा शिक्षा को बाजारीकरणम से बचाने के  लिए जनआंदोलन किया जाएगा।

मंडलीय सम्मेलन में महामंत्री लालमणि द्विवेदी, मुरारीलाल दुबे, मुर्हरम अली, अब्दुल रज्जाक, आदर्श त्रिपाठी और दिनेश अवस्थी ने  विचार व्यक्त किए । अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने संघ के सेवानिवृत्त व सक्रिय शिक्षकों को सम्मानित किया । संचालन जिला मंत्री प्रदीप मिश्रा ने किया। सम्मेलन में इटावा, औरैया, कानपुर, कन्नौज और फर्रूखाबाद से आए शिक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed