{"_id":"652d8e8b58f758c45501d671","slug":"a-reward-of-rs-15000-was-arrested-in-an-encounter-shot-in-the-leg-etawha-news-c-216-1-etw1001-4091-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: 15 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: 15 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Tue, 17 Oct 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
इटावा। दिल्ली, कानपुर, अयोध्या व औरैया से वाहन चोरी करने वाले 15 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर को बढ़पुरा पुलिस ने मुठभेड़ के दोरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की एक कार, एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार देर रात बढ़पुरा पुलिस यमुना पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक कार को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो चालक कार को तेजी से भगाने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो चालक ने अपनी कार से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। जिससे वह वहीं गिर गया और पुलिस ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम केशव निवासी नगला गौर गांव थाना बढ़पुरा बताया। कार के कागज मांगने पर वह दिखा नहीं सका जिसके बारे में आरोपी ने बताया कि उसने यह कार अयोध्या से चोरी की थी। मौके से एक तमंचा, एक कारतूस व तीन खोखा कारतूस बरामद हुए।आरोपी के ऊपर दिल्ली, कानपुर व औरेया में 14 मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि औरैया में एक कार चुराने के मामले में हिस्ट्रीशीटर पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसएसपी ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई।