फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   a man died in road accident in etawah

इटावा: बेकाबू डंपर ने अधेड़ को कुचला, दर्दनाक मौत, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Wed, 02 Jun 2021 01:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 02 Jun 2021 01:18 PM IST
सार

बेकाबू डंपर ने अधेड़ को कुचल दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
a man died in road accident in etawah
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में बसरेहर थाना क्षेत्र के बरेली हाईवे मार्ग पर मोहब्बत पुर के पास मंगलवार रात एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार डंपर ने अधेड़ को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराकर जाम खुलवाया। बताते चलें कि प्रेम सिंह पुत्र उदयवीर सिंह राजपूत तरबूज बेच कर अपने घर जा रहे था। तभी सामने से आ रहे बेकाबू डंपर ने उन्हें कुचल दिया। प्रेम सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रेम सिंह सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी चार बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed