फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   a man died in road accident

सड़क हादसे मे युवक की मौत

Thu, 19 Mar 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 19 Mar 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
a man died in road accident

तेजरफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे दो लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक

विज्ञापन
युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को भगा ले गया। वहीं फर्रुखाबाद रोड पर तेजरफ्तार डीसीएम ने सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो में सवार पांच सवारियां घायल हो गईं। इसी तरह अन्य हादसों में तीन लोग घायल हो गए।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजा का बाग में मंगलवार की रात को सड़क पार करते समय गांव के ही अरविंद (40) पुत्र विद्याराम और वीरेंद्र (20) पुत्र बलराम को तेजरफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को परिवारीजन जिला अस्पताल लेकर आए।

यहां इलाज के दौरान अरविंद की मौत हो गई। दोनों राजा का बाग के निवासी हैं। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं बुधवार की शाम करीब चार बजे बसरेहर से सवारियां लेकर इटावा आ रहे टेंपो में फर्रुखाबाद मार्ग पर जी स्कूल के पास डीसीएम में टक्कर मार दी।

हादसे में टेंपो में सवार सिविल लाइन क्षेत्र के बगिया अड्डा निवासी आशानंदपुर बसरेहर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक दीपचंद्र (25) पुत्र रामबिहारी कुशवाह, सीपक कुमार (26) पुत्र बदलूप्रसाद निवासी बहादुरपुर बसरेहर, उमेश पुत्र रामशंकर निवासी महेवा व दिल्ली की नेहरू बिहार कालोनी गली नंबर 14 निवासी हसमुद्दीन व उनकी पत्नी फरजाना घायल हो गईं। घायल दंपति ने बताया कि वह दिल्ली से इटावा आए थे और बसरेहर क्षेत्र के गांव हरदोई में अपनी रिश्तेदारी में गए थे।

हादसे की खबर मिलते ही वहां आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं बकेवर कस्बा स्थित अंबेडकर पार्क के पास सुनवर्षा निवासी संतोष कुमार पुत्र दयाशंकर की साइकिल में वैन में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए।

कचौरा चौराहे के पास लोडर की टक्कर लगने से इकदिल थाना क्षेत्र के गांव ददोरा निवासी अशोक पुत्र कालीचरण घायल हो गए। प्रवीन तिवारी पुत्र रविंद्र निवासी आवास विकास बुधवार की दोपहर पुरबिया टोला मार्ग पर स्कूटी की टक्कर लगने से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed