{"_id":"696a89ea942cc5d41508c2b5","slug":"a-living-woman-was-declared-dead-on-government-records-etawah-news-c-216-1-etw1005-136419-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जीवित महिला को सरकारी कागजों में घोषित किया मृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जीवित महिला को सरकारी कागजों में घोषित किया मृत
विज्ञापन
इकदिल। भरथना ब्लॉक की ग्राम पंचायत बैसौली घाट में आपूर्ति विभाग और स्थानीय प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां अंत्योदय (लाल कार्ड) राशन कार्डों के सत्यापन के नाम पर पात्र परिवारों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। लापरवाही का आलम यह है कि एक महिला कार्ड धारक को जीवित होने के बावजूद सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित कर दिया गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना किसी जमीनी पड़ताल के कई गरीब परिवारों के अंत्योदय कार्ड काट दिए हैं। किसी को छोटी-छोटी तकनीकी कमियां दिखाकर अपात्र कर दिया गया, सोनिका पत्नी मुलायम सिंह ने आरोप लगाया है कि राशन कार्ड में उसको मृत दिखाकर उसका राशन बंद कर दिया गया। इस धांधली से बैसौली घाट के निर्धन परिवारों के सामने राशन का संकट खड़ा हो गया है।
कार्ड कटने से नाराज कार्ड धारकों ने प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश व्यक्त किया है। पीड़ितों का कहना है कि वे नियम के अनुसार पात्र हैं, फिर भी उनके साथ अन्याय हुआ है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए पात्रों के कार्ड तत्काल बहाल किए जाएं। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। इस मामले की जांच कर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।