फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   बुद्धं शरणं गच्छामि से गूंज उठा शहर

बुद्धं शरणं गच्छामि से गूंज उठा शहर

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Etawah
Etawah Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इटावा। तथागत भगवान बुद्ध की जयंती पर रविवार को पूरा शहर बुद्धं शरणं गच्छामि के स्वर से गूंज उठा। युवा बौद्ध समाज विकास समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकियों और बैंड बाजे के साथ निकली शोभायात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में बुद्ध अनुयायी उमड़ पड़े। शोभायात्रा का शुभारंभ बुद्ध पार्क बौद्ध विद्या मंदिर इंटर कालेज से बुद्ध पूजा वंदना के बाद हुआ। शुभारंभ सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का धर्म वैज्ञानिक एवं शांति का धर्म है। कोई भी व्यक्ति पंचशील त्रिशरण तथा आंष्टागिक मार्ग पर चलकर परमसुख निर्वाण को प्राप्त कर सकता है। शोभायात्रा में भगवान सम्यक सम्बुद्ध, महामाया द्वारा लुम्बिनी वन में सिद्धार्थ का जन्म, पंच भदद्रीय ब्राह्मण को प्रवचन देते हुए भगवान बुद्ध, डाकू अंगुलिमाल का हृदय परिवर्तन, चक्रवर्ती सम्राट अशोक, सुजाता द्वारा खीरदान आदि आकर्षक झांकियां थी। सैकड़ों दुपहिया एवं चार पहिया वाहन के आगे चल रहे धम्म अनुयाईयों द्वारा बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघ शरणं गच्छामि को उच्चारित करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा भरथना चौराहा, फर्रुखाबाद ओवरब्रिज होकर शास्त्री चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, पक्की सराय, पुरवियाटोला, पक्का तालाब होकर बुद्ध पार्क नुमाइश मैदान पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

इस आयोजन में गोकुल प्रसाद शाक्य, सीताराम शाक्य, बेंचेलाल शाक्य, तेजराम शाक्य, रामधन शाक्य, मिथलेश शाक्य, डा. सूरजसिंह शाक्य, बीरेंद्र सिंह शाक्य, सत्यभान शाक्य, रामशरण शाक्य, मिथलेश शाक्य, सुभाष बौद्ध, रवींद्र सिंह कुशवाहा, विक्रम सिंह बौद्ध, केपी सिंह शाक्य प्रभारी, डा. नबाब सिंह, राधेश्याम शाक्य नेत्रपाल बौद्ध, चंद्रशेखर बौद्ध आदि सैकड़ों बौद्ध अनुयाईयों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इंसेट
जगह जगह वागत
- बुद्ध शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान जगह जगह स्वागत किया गया। कृष्णा बैल्डिंग वर्क्स, दिव्यांशी नर्सिंग होम, आनंद शाक्य वर्तन भंडार, राघवेंद्र यादव पुजारी, आनंद फर्नीचर्स, बर्फानी सेवा समिति शादीलाल धर्मशाला, राजस्थान हैंडलूम, अखिलेश शाक्य आदि ने स्टाल लगाकर बौद्ध अनुयाईयों को मीठा जल पिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed