{"_id":"75456","slug":"Etawah-75456-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन से झोपड़ी में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन से झोपड़ी में आग लगी
Etawah
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। गांव नगला रामसुंदर मेें हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर छप्पर पर गिरने से आग लग गई। आग की चपेट में आकर छप्पर से सटी झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सारा सामान राख हो गया।
गांव नगला रामसुंदर निवासी अखिलेश बीती रात परिजनों के साथ झोपड़ी के बाहर छप्पर के नीचे सो रहा था। इसी बीच ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर छप्पर पर गिर पड़ा और आग लग गई। आग की चपेट में आकर झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सारा सामान राख हो गया। गांव वालों की मदद से किसी तरह आग को काबू में किया गया।
उधर, शुक्रवार को जिले में आग लगने की तीन और घटनाएं भी हुईं। लेकिन कहीं से भी नुकसान की कोई खबर नहीं है। सैंफई थाना क्षेत्र के गांव हरिचंद्रपुरा में घर के बाहर रखे भूसा में आग लग गई। समय से फायरबिग्रेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसी तरह बढ़पुरा थाना क्षेत्र के नगला भावनी में गांव के बाहर कूड़े के ढेर में आग लग गई। पछायगांव थाना क्षेत्र के गांव करिया डंडा में गांव के पीछे खड़े पेड़ों में आग लग गई।