{"_id":"33-209880","slug":"Etawah-209880-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने मारी कार में टक्कर, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने मारी कार में टक्कर, एक की मौत
Etawah
Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। गर्भवती को सैफई पीजीआई ले जा रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की कार बालू से भरे ट्रक की चपेट में आ गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। घायल प्रसूता को शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। हादसे से बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव नगला निगोली निवासी छोटेलाल उर्फ सतेंद्र (20) पुत्र लालकिशन की पत्नी सीमा (19) को मंगलवार की रात करीब 12:30 बजे प्रसव पीड़ा हुई। परिवार के लोग उसे मारुति कार से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने सीमा को सैफई ले जाने की सलाह दी। छोटेलाल, रिश्तेदार जय देवी पत्नी रामनारायण, श्रीकृष्ण पुत्र धनीराम के अलावा पिता लाल किशन के साथ पत्नी को लेकर सैफई के लिए रवाना हुआ। जैसे ही उसकी कार डीएम चौराहे पर पहुंची कि कचहरी की ओर से तेज गति से आ रहे बालू से भरे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक कार को रगड़ते हुए ट्रैफिक चबूतरे तक ले गया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार सभी लोग अंदर ही फंस गए। कार में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर पहले पिकेट फिर सिविल लाइन थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस बीच ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला।
पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां छोटेलाल की मौत हो गई। जबकि लालकिशन व जयदेवी की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि गर्भवती सीमा को शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। हादसे में डीएम चौराहे पर बना ट्रैफिक चबूतरा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की वजह घना कोहरा माना जा रहा है। मंगलवार की सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद छोटेलाल का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।