फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   अतिक्रमण हटाने गई टीम को लौटाया

अतिक्रमण हटाने गई टीम को लौटाया

Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
Etawah
Etawah Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। कस्बे के लखना रोड पर अतिक्रमण हटाने गई नगर पंचायत की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों का दबाव बढ़ता देख बिना टीम को वापस लौटना पड़ा। पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

नगर पंचायत बकेवर की ईओ मोनिका उमराव सोमवार की दोपहर को नगर पालिका की टीम लेकर लखना रोड पर अतिक्रमण हटवाने के लिए पहुंचीं। नगर पालिका की टीम ग्राम विकास संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र के सामने पहुंची तो वहां बाउंड्री के बाहर कुछ लोगों के अपने टट्टर व टीन डालकर नालियों पर अतिक्रमण कर लिया था। नगर पालिका की टीम टट्टरों को हटाने लगी। इसी बीच लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया और उन्होंने अतिक्रमण का विरोध किया। लोगों का दबाव बढ़ता देख ईओ ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में लोगों के दबाव के चलते टीम को वापस लौटना पड़ा। ईओ मोनिका उमराव ने बताया कि बारिश के कारण नालियों से पानी नहीं निकल रहा था। नालियों के ऊपर अतिक्रमण होने से नालियां चोंक हो गईं। इस कारण टीम अतिक्रमण हटाने गई थी, लेकिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाने दिया। पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। अब पुलिस से बात के बाद अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed