{"_id":"33-207547","slug":"Etawah-207547-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनी पंडाल में हुई संस्कृत श्लोक पाठ प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनी पंडाल में हुई संस्कृत श्लोक पाठ प्रतियोगिता
Etawah
Updated Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। प्रदर्शनी पंडाल में सोमवार को पं. कृष्णगोपाल चौधरी स्मारक संस्कृत श्लोक पाठ प्रतियोगिता का आयोजन कैप्टन उपेंद्रनाथ पांडेय की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि रूप में उपस्थित सियाराम शर्मा व प्रदर्शनी के जनरल सेक्रेट्री/एसडीएम महेंद्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। रामनरेश त्रिपाठी को पं कृष्णगोपाल चौधरी स्मृति सम्मान तथा आचार्य दिनेशानंद को लाला हजारीलाल वर्मा स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया।
चार वर्गों में आयोजित की गई प्रतियोगिता में तीन सौ से अधिक प्रतिभागियाें ने संस्कृत के श्लोकों का पाठ किया। शिशु वर्ग में अनम, तनुप्रिया, समीक्षा को प्रथम स्थान मिला। स्वाती वर्मा द्वितीय तथा सुयश को तीसरा स्थान मिला। कनिष्ठ में वैष्णवी पांडेय प्रथम, अनम मंसूरी द्वितीय तथा दीपक तिवारी तीसरे स्थान पर रहे। मध्यम वर्ग में शांतनु वाजपेई प्रथम, अर्पणा द्विवेदी द्वितीय तथा प्रतीक्षा चौधरी, काव्या चौहान, श्रेया मिश्रा को तीसरा स्थान मिला। वरिष्ठ वर्ग में श्रद्धा पांडेय प्रथम, राशि वर्मा तथा अंबुज मिश्रा को दूसरा तथा शिवम को तीसरा स्थान मिला। संयोजक महेश तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रदीप मिश्र, रामनरेश त्रिपाठी, अवध विहारी यादव ने निर्णायक की भूमिका अदा की। संचालन हरिशंकर त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता को आयोजन चार वर्गो में किया गया।