फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ‘कबूतर’ को पकड़ने गई पुलिस पर हमला

‘कबूतर’ को पकड़ने गई पुलिस पर हमला

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Etawah
Etawah Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
इटावा। कई मामलों में वांछित गैंगस्टर कबूतर उर्फ राहुल वर्मा को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिजनों के साथ मोहल्ला वालों ने हमला बोल दिया। पीटने के बाद हमलावरों ने सिपाहियों की वर्दी तक फाड़ दी। इस बीच गैंगस्टर भाग निकला। हमले से खिसियाई पुलिस आरोपी के पिता को ही थाने उठा लाई। इसकी सूचना पाकर सपा के एक वरिष्ठ नेता के गनर और ड्राइवर ने थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों को हड़काया और आरोपी के पिता को छोड़ने का दबाव बनाया। धमकी दी कि किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की तो उनकी खैर नहीं। इस मामले में एसएसपी ने कहा कि पुलिस के हमलावरों को खिलाफ रिपोर्ट हर हाल में दर्ज की जाएगी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पुरबिया टोला निवासी राहुल वर्मा उर्फ कबूतर पुत्र लल्लू वर्मा वांछित अपराधी है। मामले की विवेचना सिविल लाइन थाना पुलिस कर रही है। रविवार की सुबह एसओ सिविल लाइन विनोद कुमार यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि राहुल अपने घर पर है। थानाध्यक्ष ने फोर्स के साथ राहुल के घर दबिश दी। राहुल के बचाव में उसके परिजनों और मोहल्लावालों ने पुलिस से मोर्चा ले लिया। लोग पुलिसकर्मियों को पीटने लगे। इतना ही नहीं, हमलावरों ने एक सिपाही की वर्दी तक फाड़ डाली। इस बीच मौका पाकर राहुल उर्फ कबूतर घर से भाग निकला। इधर पुलिस टीम पर हमला होने की सूचना मिलने के बाद थाने का अतिरिक्त बल भी मौके पर पहुंचा तो लोग तितर-बितर हो गए। खिसियाई पुलिस ने आरोपी कबूतर के पिता को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस पिता को हिरासत में लेकर थाने पहुंची ही थी कि पीछे से वरिष्ठ सपा नेता का गनर और ड्राइवर भी थाने पहुंच गया। दोनों ने सत्ता की हनक दिखाते हुए थानाध्यक्ष के साथ अन्य पुलिस कर्मियों को जमकर हड़काया। दोनों ने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर मामला दर्ज हुआ तो किसी की खैर नहीं। पुलिस कर्मियों को हड़काता देख काफी संख्या में लोग और मीडियाकर्मी भी वहां पहुंच गए। मीडियाकर्मियों को देख गनर व चालक अपनी बाइक से चले गए। यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
आरोपी तो मौका पाकर भाग गया। जिसे पकड़ा गया था उसे बाद में छोड़ दिया गया। पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।-डॉ. राकेश सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed