फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   मां लक्ष्मी से मांगा सुख-समृद्धि का वरदान

मां लक्ष्मी से मांगा सुख-समृद्धि का वरदान

Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
Etawah
Etawah Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
इटावा। दिवाली का पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व के दिन महिलाएं पकवान बनाने में व्यस्त रहीं। रात को घरों में गणेश-लक्ष्मी जी का पूजन हुआ। दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों पर भी पूजा-अर्चना की। झालरों की रोशनी से अमावस्या की अंधेरी रात जगमगाती नजर आई। मुंडेरों पर सजी दीपमालिकाएं मनोहारी दृश्य उकेरती रहीं। देर रात तक आतिशबाजी के नजारे दिखे। बच्चों ने जमकर पटाखे फोड़े।
विज्ञापन

रोशनी का पर्व दीवाली उत्साह उमंग से सराबोर रहा। सुबह से ही पर्व की तैयारियां शुरू हो गई थी। यूं तो घरों में रंगाई पुताई और साफ सफाई पहले ही की जा चुकी थी। माता लक्ष्मी के आगमन की आकांक्षा लिए लोगों ने घर में स्थापित मंदिर को भक्ति भाव से सजाया। दरवाजों पर शुभ-लाभ आदि वंदनवार सजाए। गणेश और लक्ष्मी को विराजित किया।
विज्ञापन

शाम होते ही बच्चों में पर्व का उत्साह दिखने लगा। पटाखों की आवाजें आनी शुरू हो गईं। रात होते ही पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। भगवान श्री गणेश व लक्ष्मी जी का भोग लगाकर आरती उतारी गई। इसके बाद समूचे घर में मोमबत्ती और दीपक चलाकर हर कोने को रोशन किया गया। रंगबिरंगी झालरों की जगमगाती रोशनी ने इसमें चार चांद लगा दिए। बच्चों के साथ बड़ों ने भी जमकर आतिशबाजी का लुत्फ लिया। कई प्रकार आवाज करने वाले पटाखों, राकेट आदि आतिशबाजी से आसमान रह रहकर गुलजार होता रहा। देर रात पटाखों की गूंज रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed