{"_id":"33-202634","slug":"Etawah-202634-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्छा बनियान गिरोह ने पूरे परिवार को पीटा, लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्छा बनियान गिरोह ने पूरे परिवार को पीटा, लूटा
Etawah
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कमालगंज इलाके के जनता इंटर कालेज के सामने डेरा जमाए लोहा पीटा की झोपड़ी में कच्छा बनियान गिरोह ने धावा बोल दिया। इन्हाेंने एक ही परिवार के दंपति समेत आधा दर्जन लोगों को मारपीट कर नगदी और जेवर लूट लिए। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
थाना कमालगंज के शास्त्री नगर जनता इंटर कालेज के सामने लोहापीटाें का डेरा है। यहां पर बदन सिंह की भी अस्थायी रिहाइश है। रविवार की रात करीब 1 बजे बदन सिंह और उसके परिवार के लोग सो रहे थे। इस बीच कच्छा बनियान गिरोह ने बदन सिंह की झोपड़ी में धावा बोल दिया। बदमाशों ने बदन सिंह, उसकी पत्नी सोनी और परिवार के पवन कुमार, सुनीता पत्नी पप्पू, अनुज, विजय को लाठियों से वार कर घायल कर दिया। अचानक हमला होने से परिवार के लोगों में चीखपुकार मच गई। बदमाशों ने लाठियों के बल पर तीनों महिलाओं के कानों से सोने के जेवर लूट लिए। इसके साथ ही यह सोनी के पास से 10 हजार रुपये भी ले लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश परिवार को जानमाल की भी धमकी देकर फरार हो गए। इसकी जानकारी पवन ने थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस घायलों को कमालगंज अस्पताल लेकर पहुंची। हालत गंभीर होने पर इन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोनी ने बताया कि बदमाश उनके यहां से 50 हजार के जेवर और नगदी लूट ले गए। चार बदमाश अंदर घुस आए थे। उनके हाथों में लाठियां थी। वह लोग कच्छा बनियान पहने थे। फिलहाल पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है और न ही बदमाशों का पता लगा पाई है।