{"_id":"33-154891","slug":"Etawah-154891-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता बंद करने पर रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता बंद करने पर रोड जाम
Etawah
Updated Mon, 14 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। मोहल्ला आजादनगर के मुख्य रास्ते को दीवार खड़ी करके अवरुद्ध किए जाने प्रयास से आक्रोशित लोगों ने रविवार को कालपी सर्कुलर रोड पर स्थित तकिया तिराहा पर जाम लगा दिया। आरोप था कि मोहल्ले का एक व्यक्ति पहले से ही खोखा रखकर रास्ता अवरुद्ध किए था, अब उसने रास्ते में दीवार बनाना शुरू कर दिया है। इससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया।
आजादनगर के लोगों ने बताया कि मोहल्ले में बीच रास्ते में यहीं के सलीम उर्फ कल्लू का खोखा उनके आवागमन में पहले ही बाधक था। मोहल्ले के लोगों ने तीन सितंबर को एसडीएम सदर को प्रार्थनापत्र देकर रास्ता खुलवाने की मांग की थी। कोई कार्रवाई न होने से उसका हौसला बढ़ गया और उसने रास्ते में दीवार बनाना शुरू कर दी। गुस्साए मोहल्ले के लोगों ने रविवार को दोपहर बाद तकिया तिराहा पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों का आवागमन अवरुद्ध हो गया। सूचना पर रोडवेज बस स्टैंड पर तैनात पुलिसकर्मी पहुंचे। लोगाें को समझाने का प्रयास किया मगर आक्रोशित लोग एसडीएम को बुलाने की मांग करने लगे। इकदिल एसओ एनएल यादव तथा सिविल लाइन एसओ डीके सिसौदिया पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को हड़काकर जाम खुलवा दिया। बाद में उनकी समस्या सुनी और मौके पर जाकर दीवार को गिरवाया।
जाम लगाने वालों में इंद्रा पाल, शकूना रेहाना, नसरीन, नजमा, शहाबुद्दीन, बॉबी, अतीक, गुड्डन आदि शामिल रहे। एसओ इकदिल एनएल यादव ने बताया कि रास्ता साफ करा दिया गया है और सलीम उर्फ क ल्लू को शांतिभंग के आरोप में 151 में मामला दर्ज करके जेल भेज दिया है।