फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   कानपुर जाएंगे दस हजार भाजपाई

कानपुर जाएंगे दस हजार भाजपाई

Mon, 14 Oct 2013 05:39 AM IST
Etawah
Etawah Updated Mon, 14 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
इटावा। भाजपा से प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी 19 अक्टूबर को कानपुर में पार्टी की रैली को संबोधित करेंगे। रैली में शामिल होने के लिए जिले से दस हजार भाजपा कार्यकर्ता कानपुर जाएंगे। यह जानकारी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया और जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने पत्रकार वार्ता में संयुक्त रूप से दी।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा पदाधिकारियों ने 19 अक्टूबर को कानपुर में होने वाली रैली की तैयारियों की जानकारी दी। श्रीमती भदौरिया ने बताया कि रैली की तैयारियों को लेकर भरथना में दोपहिया वाहन जुलूस निकाला गया। डा. रमाकांत शर्मा ने बताया कि भावी प्रधानमंत्री की रैली में जिले से दस हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य है। बताया कि जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर पर लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर एक सप्ताह पहले ही भाजपा में शामिल हुए अशोक दोहरे ने पत्रकारों से परिचय वार्ता की। प्रदेश उपाध्यक्ष भदौरिया ने बताया कि श्री दोहरे की पार्टी में इंट्री इटावा, औरैया और कानपुर देहात के जिलाध्यक्षों की संस्तुति के बाद प्रदेश हाईकमान ने की। अजीतमल विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक और मंत्री रहे श्री दोहरे ने सभी को रामनवमी और दशहरे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दावा किया कि वह पार्टी मेें बूथ स्तर के कार्यकर्ता बनकर दाखिल हुए हैं। उनकी प्राथमिकता संगठन को मजबूती देना है। बताया कि उनके साथ बसपा के कार्यकर्ता भी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। वार्ता में मंडलाध्यक्ष दिनेश भदौरिया, डॉ. रमाकांत शर्मा, जीतेंद्र जैन, विकास भदौरिया, प्रेमसिंह गौतम आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए भाजपा ने खेला एससी कार्ड
अशोक दोहरे की दलितों में अच्छी पैठ मानी जाती है। इटावा सीट दलित प्रत्याशी के लिए आरक्षित है। जिले में तीसरे और चौथे पायदान पर पहुंच चुकी भाजपा ने लोकसभा चुनाव में दलित वोट बैंक साधने की रणनीति के तहत ही दोहरे को पार्टी में शामिल किया है। माना जा रहा है कि पार्टी श्री दोहरे को 2014 का लोकसभा प्रत्याशी भी घोषित कर सकती है। हालांकि पार्टी पदाधिकारी टिकट देने के फैसले को आलाकमान पर टाल रहे हैं लेकिन उनकी प्रत्याशिता की संभावना से इंकार भी नहीं कर रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया का कहना कि इटावा सीट आरक्षित होना उनके दावे को मजबूत करता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी को मिले वोट के मद्देनजर पार्टी दलितों में पैठ बनाने की कोशिशों में बहुत पहले से लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed