{"_id":"33-154886","slug":"Etawah-154886-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"असत्य पर सत्य की विजय, रावण फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असत्य पर सत्य की विजय, रावण फूंका
Etawah
Updated Mon, 14 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा/भरथना। शहर की नई मंडी श्रीरामलीला में रविवार को श्रीराम और रावण के बीच जमकर युद्ध हुआ। श्रीराम ने रावण पर विजय पाई और उसका वध कर दिया। रावण वध की लीला के बाद श्रीराम ने तीर चलाकर रावण के पुतले में आग लगाई। भरथना कस्बे में भी रावण का दहन किया गया।
नई मंडी रामलीला में श्रीराम की सेना और लंका की सेना के बीच युद्ध में कुंभकरण तथा मेघनाथ का वध होता है। इसके बाद श्रीराम और रावण के बीच युद्ध होता है। श्रीराम ने रावण पर विजय प्राप्त की और उसे मार गिराया। इसके बाद अग्निबाण चलाकर रावण के बीस फीट ऊंचे पुतले को आग के हवाले किया जाता है। जोरदार आतिशबाजी के साथ रावण का पुतला दहन हुआ। इस दौरान मंडी परिसर में भारी भीड़ जमा रही। संस्थापक श्यामसुंदर आढ़ती, रमेशचंद्र आढ़ती, रामलीला समिति के अध्यक्ष मिलाप सिंह, सुभाष यादव, साधौ सिंह यादव, विजय सिंह आदि उपस्थित रहे। वहीं भरथना नगर के सिंधी कालोनी में स्थित राइस मिल में रावण के पुतले का दहन किया गया। साथ ही युद्ध लीलाओं का कलाकारों ने मंचन किया।
बारिश से धार्मिक आयोजनों में खलल
बकेवर(इटावा)। अचानक हुई बारिश ने रविवार को धार्मिक कार्यक्रमों में व्यवधान पैदा कर दिया। लखना में चल रही रामलीला में आए लोग बारिश के चलते इधर उधर सिर छुपाने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
बकेवर में भी दुर्गा महोत्सव पंडाल में भक्तों को बारिश के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर लखना स्थित कालका मैया पर नवमी के दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी थी। बरसात से अफरातफरी सा माहौल बन गया।
बारिश से अस्थाई दुकान सजाए लोगों को भी नुकसान उठाना पड़ा। खिलौने, मूर्तियां भींग कर खराब हो गए। दुकानदारों को चिंता सता रही है कि यदि मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा तो भक्तों की संख्या पर असर पड़ेगा।