{"_id":"33-154464","slug":"Etawah-154464-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत
Etawah
Updated Sat, 12 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। इटावा-भरथना मार्ग पर ग्राम महानेपुरा के पास तेजी से आ रहे अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। ग्राम नगला मिहीलाल निवासी शिवराम फौजी (50) पुत्र महेंद्र सिंह अपने रिश्तेदार राजेश कुमार निवासी नगला मठिया के साथ बाइक द्वारा इटावा से गांव लौट रहे थे। महानेपुर के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। शिवराम की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राजेश को मिनी पीजीआई सैफई भेजा गया। सूचना पर इकदिल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन