फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   दुकानदार को तमंचे की बट से पीटा

दुकानदार को तमंचे की बट से पीटा

Sat, 22 Dec 2012 05:30 AM IST
Etawah
Etawah Updated Sat, 22 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
इटावा। इटावा महोत्सव के नुमाइश पंडाल में गुरुवार की रात काफी बवाल हुआ। साइकिल स्टैंड के ठेकेदार व उसके साथियों ने एक दुकानदार को तमंचे की बट व लोहे की राड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना से नुमाइश में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। दुकानदार का आरोप है कि मारपीट करने वाले उसके पास से 60 हजार रुपए भी लूट ले गए। सूचना मिलने पर नुमाइश कोतवाली प्रभारी बहादुर सिंह तथा सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दुकानदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला नखासा निवासी राहुल यादव पुत्र किशोर कुमार की चौधरी खजला भंडार के नाम से दुकान है। राहुल का आरोप है कि गुरुवार की रात करीब 10:30 बजे वह दुकान पर बैठा था तभी साइकिल स्टैंड का ठेकेदार अपने साथियों के साथ आ धमका और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर हमला बोल दिया। इसके बाद तमंचे की बटों तथा लोहे की रोड से उसकी जमकर पिटाई की। दुकानदार की चीख पुकार सुनकर अन्य लोग आ गए तो हमलावर फरार हो गए। जानकारी मिलने पर नुमाइश कोतवाली प्रभारी बहादुर सिंह के अलावा सिविल लाइन थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल राहुल यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया। लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया। घटना के संबंध में राहुल यादव ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed